भोजन हमारे शरीर को बल प्रदान करता है .हमारे शरीर का पोषण करता है लेकिन वह सातम्य होना चाहिए.अगर हम किये गए भोजन कों गुण ,संयोग ,देश ,काल ,संस्कार ,मात्रा ,स्वभाव विरुद्ध करते है.तो वह हमारे शरीर मे रोग उत्पन्न करता है!
यह कुछ विरुद्ध आहार है जो हमें एक साथ सेवन नही करना चाहिए !
* मछली और दूध का सेवन नही करना चाहिए.
* मूली को गुड़ एवं शहद के साथ नही खाना चाहिए.
* खीर को सत्तू तथा ककड़ी, खिचड़ी के साथ सेवन नही करना चाहिए.
* खीर, मावा एवं मलाई के साथ खिचड़ी एवं शराब का सेवन नही करना चाहिए.
* घी को कासे से बर्तन मे ज्यादा दिन रखने से वह विष जैसा हो जाता है!इसका सेवन नही करना चाहिए.
*दही को रात्रि मे सेवन नही करना चाहिए. तथा दही को गर्म कर नही खाना चाहिए.
*शहद एवं घी को बराबर मात्रा मे नही खाना चाहिए. बराबर मात्रा मे होने से यह विषाक्त हो जाते है.
*सरसो का साग भी विरुद्ध आहार है
*उड़द दाल को मूली के साथ, गुड़, दूध, दही तथा घी के साथ नही खाना चाहिए.
*गर्म एवं ठन्डे, कच्चे एवं पका एक साथ मिलाकर नही खाना चाहिए.
*दूध के साथ खिचड़ी, खट्टे पदार्थो का सेवन नही करना चाहिए.
*केले को दही, छाछ के साथ नही खाना चाहिए.
* मछली को गुड़, राव एवं शहद के साथ नही खाना चाहिए.
* मांस एवं दूध के साथ सत्तू नही खाना चाहिए.
* मूली, लहसुन, सहिजन को खाकर दूध नही पीना चाहिए.
*समोसे को चटनी के साथ खाना भी विरुद्ध आहार है.
Useful Information
ReplyDeleteWell done
ReplyDelete